Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल

Spread the love


हरिद्वार।

जिला जेल कैंपस में एक विचाराधीन कैदी के कब्जे से मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी कैदी के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना रविवार दोपहर की है। जेल प्रशासन बैरकों की तलाशी लेने में जुटा था। इसी दौरान बैरक नंबर एक में बंदीरक्षक अक्षय को विचाराधीन कैदी पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर विचाराधीन कैदी सुमित निवासी मजरी मोहल्ला जमालपुर कलां कनखल की तलाशी ली गई, तब कुछ नहीं मिला लेकिन जब उसके कपड़े उतरवाए गए तब अंडरवियर के अंदर छिपाकर रखा गया एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के साथ कैदी की निशानदेही पर एक पावर बैंक, चार्जर बरामद हुआ। कैदी के कब्जे से मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल के आला अफसर बैरक में पहुंचे। जेल प्रशासन ने तुरंत मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। कैदी से हुई प्रारंभिक पूछताछ में उसने मोबाइल फोन के संबंध में कुछ जानकारी दी। जेल प्रशासन ने इस बाबत सिडकुल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि प्रभारी जेलर प्यारे लाल आर्य की शिकायत पर इस संबंध में कैदी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल निकाली जाएगी, जिससे पता चल सके कि वह किस-किस से संपर्क में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *