Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जाख में बाल शोध मेले का आयोजन

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।   राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाख में सोमवार को बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्थानीय पर्व, त्योहार, मेले, भोजन पकवान, पुस्तकालय प्रबंधन, रीडिंग कॉर्नर, आकृतियां, लोकोक्तियां, मुहावरे, पहेलियां अपने शोध द्वारा प्रदर्शित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने विद्यालय द्वारा किये गए नवाचार कामों की सराहना की और छात्रों को शिक्षा के बारे में अपने विचारों से अवगत कराया। बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में कहानियां सुनाई। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रहित संबंधी पुस्तकें वितरित की गई। महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा देवी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती बेंजवाल, शिक्षक लालचंद, रचना शर्मा, कविता धौंढियाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।