Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

झगड़े में पत्नी घर से गई तो अधेड़ ने कर ली आत्महत्या

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर के चंद्रबनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। जिससे बाद पति ने घर में अकेले रहते हुए आत्मघाती कदम उठाया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि बुधवार सुबह कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद आईएसबीटी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मोइनुद्दीन (50 वर्ष) निवासी धारावाली ने अपने घर की किचन की चौखट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तत्काल मोइनुद्दीन को फंदे से नीचे उतारा और प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोइनुद्दीन मजदूरी करता था और हाल ही में उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।