Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

केदारनाथ उपचुनाव में आम आदमी पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने रुद्रप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी केदारनाथ उप चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही कहा कि दोनों चुनावों में पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। साथ ही चुनाव के लिए संयोजक एवं सह संयोजक भी नियुक्त किए गए। मुख्यालय स्थित काली कमली धर्मशाला में आयोजित बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने संगम स्थित मां चामुंडा और भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात में कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी कार्यकर्ता चुनावी मोड़ पर आ जाएं। पार्टी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव तैयारी में जुट जाए। इससे पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने श्रीनगर की बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। केदारनाथ उप चुनाव के लिए उप समिति बनाई गई। जिसमें संयोजक पुरुषोत्तम चंद्रवाल तथा सह संयोजक डॉ. सुनील भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई। जो अगले 15 दिनों मे अपनी रिपोर्ट देंगे। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के लिए जोत सिंह बिष्ट को संयोजक व देवेंद्र बिष्ट को सह संयोजक का दायित्व सौपा गया। बैठक में अध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल, कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, प्यार सिंह नेगी, अरविंद पंवार, अमन कुमार, कैलाश कुमार, पुरुषोत्तम चंद्रवाल, सुनील भट्ट आदि मौजूद थे।