Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

केदारनाथ यात्रा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करना प्राथमिकता: एसपी

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे (आईपीएस) ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पुलिस कार्यालय का व्यापक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताएं बताई। नव नियुक्त एसपी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन के साथ ही जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अफसर अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बाबा केदार की भूमि में कार्य करने का अवसर मिला है। स्वयं उनकी इच्छा थी कि वे रुद्रप्रयाग जनपद में आकर केदारनाथ धाम यात्रा में अपना योगदान दे सके। उन्होने कहा कि केदारनाथ यात्रा से संबंधित जो व्यवस्थाएं हैं वह उत्तराखंड की छवि को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए पुलिस और भी बेहतर कार्य करेगी। यातायात सहित केदारनाथ धाम, यात्रा पड़ाव और पैदल मार्ग पर यात्रियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।