Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खनन प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभागों से उपलब्ध प्रस्तावों की समीक्षा के साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों पर सहमति प्रदान की गई। प्रबंधन समिति की बैठक में विभागों द्वारा 24 कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। जिसमें उच्च प्राथमिकता क्षेत्र से जुड़े 200.28 लाख के 17 प्रस्ताव और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र के 215.25 लाख के 7 प्रस्ताव शामिल थे। उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 15 प्रस्तावों और अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में ग्रामीण निर्माण विभाग के 3, सिंचाई विभाग के 4 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने बैठक में कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यों का शीघ्र टेंडर करते हुए काम शुरू किया जाए। कार्य करने से पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटाग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, अपर चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस खाती, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, ग्रामीण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी, परशुराम चमोला, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।