Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खटीमा गोलीकांड के शहीदों की दी श्रद्धांजलि

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को खटीमा गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य निर्माण आंदोलन में एक सितंबर 1994 को हुए खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का सपना आंदोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। यह राज्य शहीद आंदोलनकारियों की धरोहर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि शहादत देने वाले आंदोलनकारियों के प्रति प्रदेशवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, महेन्द्र सिंह नेगी, गरिमा दसौनी, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, टीका राम पांडे आदि मौजूद रहे।