Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीआईसी नाई की छात्रा कृतिका का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Spread the love


अल्मोड़ा। जीआईसी नाई की छात्रा कृतिका बिष्ट का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा कृतिका ने जीआईसी मनान में आयोजित विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने ‘श्री अन्न’ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसकी तैयारी उन्होंने विज्ञान शिक्षक अंकित जोशी के मार्गदर्शन में की। ज्ञात हो कि हाल ही में जीआईसी नाई की दो छात्राओं जानकी आर्या और भावना बिष्ट का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इन दोनों छात्राओं ने व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नयाल, पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी, डॉ० पवनेश ठकुराठी, गणेश चंद्र शर्मा, स्वयंदीप सिंह, अजरा परवीन, फरीद अहमद, सोनम चन्याल, विनीता, कुसुमलता पंत, भूपेंद्र सिंह नयाल, कामेश कुमार, चंदन सिंह बिष्ट आदि ने तीनों चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *