Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कुमाऊं महोत्सव समिति ने पत्रकारों पर लगाए गंभीर आरोप, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

Spread the love

अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव आयोजन समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दो पत्रकारों पर कार्यक्रम को लेकर निजी स्वार्थवश विरोध करने और संस्था की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जीआईसी अल्मोड़ा मैदान में 20 से 30 जून तक आयोजित कुमाऊं महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दो पत्रकार कार्यक्रम का विरोध कर उसकी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे समिति के सदस्य मानसिक रूप से परेशान हैं। समिति ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी ऐसे कृत्यों से उन्हें परेशान किया जाता रहा है तथा अवैध धनराशि या अन्य लाभ लेने का प्रयास किया गया। समिति ने जिलाधिकारी से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी और प्रेस क्लब अल्मोड़ा को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *