Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मकर संक्रांति पर लोगों ने अलकनंदा-मंदाकिनी संगम में लगाई डुबकी

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में मंगलवार को मक्रर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सुबह अलकनंदा-मंदाकिनी संगम के साथ ही कोटेश्वर में स्नान किया। जबकि घरों में प्रसाद के रूप में खिचड़ी बनाई। सभी ने सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंकर संक्रांति के पर्व पर मंगलवार सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोग तड़के उठकर स्नान करने गंगा तट पहुंचे। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में लोगों ने पवित्र अलनंदा और मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। वहीं प्रसिद्ध कोटेश्वर मंदिर, रुद्रनाथ, मां चामुंडा के साथ ही ओंकारेश्वर ऊखीमठ, विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।