Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम चनौदा की प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा।

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम चनौदा की प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति की छमाही बैठक कृष्ण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में ईश वन्दना के साथ शुरू हुई। बुधवार को हुई बैठक में पिछली बैठक 24 मार्च की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 को तथा अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक की कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर से खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया गया। बिक्री भण्डारों एवं उत्पादन केन्द्रों में बिकी हेतु माल व उत्पादन हेतु कच्चे माल के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की गई। बैठक में संस्था के मंत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने संस्था की उत्पादन व बिक्री तथा माल उत्पादन की स्थिति की जानकारी बैठक में रखी। सभी सदस्यों द्वारा आश्रम की समस्याओं के निदान के लिए व्यापक चर्चा की गई। अध्यक्ष कृष्ण सिंह बिष्ट ने आश्रम की वित्तीय स्थिति में सुधार करने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की गई ताकि संस्था की देनदारियों का निदान हो सके। बैठक में वर्ष 2024-25 के बजट को खादी आयोग से स्वीकृति के बावत भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन संस्था के मंत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने किया। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य कमला पाठक, गोपाल सिंह चौहान, मोहन चन्द्र पंत, विनोद कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, शोबन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह भाकुनी, कुलदेव सिंह भण्डारी, गोविन्द सिंह ऐरी, कमल सिंह बघरी, राजेन्द्र सिंह राणा तथा रमेश सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *