Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए मानस पब्लिक स्कूल के छात्र प्रतीक का हुआ चयन

Spread the love


अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024 के अंतिम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8 से 9 वर्ष में बालक वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र प्रतीक बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित किया। चयन प्रतियोगिता के सभी छह चरणों शारीरिक दक्षता परीक्षण, चयन ट्रायल, बैटरी टेस्ट के 6 चरणों में प्रतीक बिष्ट का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उनके चयन पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। प्रकाश चंद जोशी‌ अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, सीआरसी दीपक वर्मा, अध्यापक संजय वर्मा, अध्यापक पंकज मेर, प्रतिभा वर्मा, नीरू पांडे, राजेंद्र सिंह भंडारी अध्यापक अल्मोड़ा, अध्यापिका मनीषा पांडे, पंकज टम्टा अध्यापक, कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, ललित लटवाल अध्यक्ष को ऑपरेटिव बैंक आदि ने उनके चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया।