Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मंत्री गणेश जोशी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए जाने की मांग की

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश सतर्कता की ओर से मुकदमा चलाए जाने की अनुमति दिए जाने के निर्देश के मामले में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेंद्र शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मंत्री जोशी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शाह ने कहा कि मंत्री जोशी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप काफी गंभीर हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर जांच पूरी होने तक अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। यदि जोशी ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें तत्काल बर्खास्त कर एक नजीर पेश करें। शाह ने कहा कि न्यायालय ओर से दिए गए तय समय पर यदि सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।