Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मीठी बेरी में लीची के बौर से लदे पेड़ काटे

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मीठी बेरी प्रेमनगर के द्रोणपुरी में लीची के बौरों से लदे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। गुरुवार को लोगों ने पेड़ कटान के खिलाफ हंगामा करते हुए वन विभाग को सूचना दी। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इसमें कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वीरू बिष्ट ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना पर लोग वहां पहुंचे थे। लेकिन प्लाट मालिक ने उन्हें बताया कि उन्होंने वन विभाग से इसकी परमिशन ली है। लेकिन पेड़ बौर से लदे थे, जबकि बौर सीजन में पेड़ कटान की परमिशन नहीं दी जा सकती। ऐसे में ये सवाल उठता है कि वन विभाग ने किन नियमों के तहत परमिशन दी। उन्होंने ये भी सवाल उठाए कि विभाग ने बिना पूरी पड़ताल और जांच के ही परमिशन दे दीप जो कि गलत है। ये भी कहा कि क्या वन विभाग ने रजिस्ट्री चेक की है, क्योंकि अगर रजिस्ट्री करते समय इन चार पेड़ों को दर्शाया नहीं गया है तो वन विभाग इनकी प्रमिशन नहीं दे सकता है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है।