Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घण्टे के अन्दर मुरादाबाद से किया बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। बीते गुरुवार को सोमेश्वर निवासी एक महिला द्वारा थाना सोमेश्वर में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गई है, जिसकी काफी ढूंढ़खोज कर ली है लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है और उसके पास मोबाइल भी नहीं है। मामला नाबालिग बालिका के गुमशुदगी का होने पर थाना सोमेश्वर में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले की गंभीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ सोमेश्वर व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस खोजबीन करते व सूचना संकलन कर अथक प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को शुक्रवार 16 जून को मुरादाबाद यूपी से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। किशोरी के परिजनों ने सोमेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, हैड कांस्टेबल पंकज वर्मा, महिला कांस्टेबल आशा कौशल शामिल रहे।