Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विकासखंड लमगड़ा के गाँवों का भ्रमण कर विधायक महरा ने सुनी जनसमस्याएं

Spread the love



अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने बृहस्पतिवार को लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफड़, ज्वारनैडी, काला डुगरा, धाम थामथोली मझाऊ आदि का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती, बदहाल सड़कों आदि समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक महरा के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जैती कुंदन सिंह नगर कोठी, मंडल अध्यक्ष लमगड़ा खीम‌सिह, प्रकाश चंद्र आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, पूर्व प्रधान खीमानंद पालीवाल, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।