Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे अल्मोड़ा पुलिस के नौ अधिकारी और कर्मचारी

Spread the love


अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस के नौ अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न पदकों से सम्मानित होंगे। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवा के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। सम्मानित होने वालों में फायर स्टेशन अल्मोड़ा के अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र को उनकी सेवा के आधार पर ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी और ईश्वर सिंह का चयन किया गया है। उत्कृष्ट सेवा पदक से प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर राम और हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक से फायर स्टेशन अल्मोड़ा के लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह नेगी को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *