Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ओबीसी मोर्चे की महामंत्री पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश

ऋषिकेश(आरएनएस)।  भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला महामंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस बाबत जिला महामंत्री ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चे की ऋषिकेश जिलाध्यक्ष कविता शाह की अगुवाई में कार्यकर्ता ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने फेसबुक पर भाजपा ओबीसी मोर्चे की जिला महामंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत की। महामंत्री ने एसएसआई विनोद कुमार को तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष कविता ने कहा कि यह तरह की टिप्पणियां शर्मनाक हैं। महिला मोर्चा शांत ऋषिकेश में सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता प्रधान, पार्षद किरन यादव, रिंकी राणा, निर्मला उनियाल, रूचि जैन, पूनम डोभाल, माधवी गुप्ता, मनोरमा, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, सुधा असवाल, मोनिका गर्ग, संगीता चौधरी, शीलू अग्रवाल, रीता गुप्ता, उमा शर्मा, प्रिया ढकाल आदि मौजूद रहीं।