Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भनोली के ग्राम धसपड़ के पास वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने बताया कि 02 जून, 2023 को तहसील भनोली के ग्राम धसपड़ के पास एक वाहन संख्या यूके01सी 1712 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 06 व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धौलादेवी में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया। उक्त घायलों में से 01 घायल वैष्णवी को अधिक चोट होने के कारण बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा को रेफर किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, जैंती/भनोली को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जाँच अधिकारी को निर्देश दिए कि वे उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच कर सुस्पष्ट जाँच आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *