Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पहाड़-मैदान के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड मैदानी मंच से जुड़े लोगों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मंच से जुड़े लोगों ने ज्ञापन में बताया कि उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान में नाम पर नफरत की फसल उगायी जा रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अशब्दों का प्रयोग कर प्रदेश के शांत माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं। ज्ञापन में ऐसे लोगों के नामों का भी जिक्र किया गया। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। ज्ञापन में लाल सिंह गुर्जर, रिना गोयल, सुभाष चौहान, जाहिद हुसैन, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।