Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला प्रदर्शनी जारी

Spread the love


अल्मोड़ा। पद्म श्री यशोधर मठपाल की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आज शारदा पब्लिक स्कूल में द्वितीय दिवस का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी, पद्मश्री यशोधर मठपाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत-शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। चित्रकला प्रदर्शनी में लोगों द्वारा पद्मश्री यशोधर मठपाल के चित्रों को सराहा जा रहा है और काफी लोग ले भी रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, सुनील चौहान, पारितोष जोशी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।