Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यावरणविद् जंगली को मिला भारत गौरव पुरस्कार

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   कर्नाटक के सेडम में आयोजित भारत गौरव पुरस्कार समोराह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को उनकी पर्यावरण की पाठशाला के लिए भारत सेवा संगम संस्था ने भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। भारत की जानी-मानी कर्नाड की पद्मश्री ज्योति माता मंजूम ने यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे करीब 100 हस्तियों को भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। कर्नाटक के सेडम में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भारत सेवा संगम की ओर से हर दो साल में भारतीय संस्कृति संगम कार्यक्रम का आयोजन कर देश के अलग-अलग राज्यों से भारत के विकास के लिए कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में करीब 30 लाख लोग प्रतिभाग करते हैं। रुद्रप्रयाग जिले के रानीगढ़ पट्टी निवासी प्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली की ओर से वर्षों से पर्यावरण की पाठशाला चलाने के साथ मिश्रित वन का संरक्षण किया जा रहा है, जिस कारण भारत सेवा संगम ने उन्हें भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। जंगली के अस्वस्थ होने के चलते यह सम्मान उनके पुत्र पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने यह सम्मान प्राप्त किया। भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित होने पर जगत सिंह जंगली के भेजे संदेश में देवराघवेन्द्र ने भारत सेवा संगम का आभार व्यक्त किया। पर्यावरणविद जगत सिंह जगली को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान मिलने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला प्रशासक अमरदेई शाह, भूगोलवेता प्रवीन रावत, मनमोहन सिंधवाल, गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, संदीप कप्रवाण, दीपक नौटियाल सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दी है।