Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पत्नी का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दून निवासी पीड़िता की शादी दो वर्ष पहले फरमान, निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। शादी के करीब दो महीने बाद ही आरोपी पति उसे अपने साथ देहरादून ले आया था। आरोप है कि यहां आने के बाद से ही पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। हालात तब और बिगड़ गए जब करीब तीन महीने पहले आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। अपने रिश्ते को बचाने की उम्मीद में पीड़िता बीते 14 जुलाई को बिजनौर स्थित अपनी ससुराल गई थी। जब उसने वहां परिवार वालों से सुलह की बात रखी, तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ समय बाद पति दोबारा देहरादून आया और पत्नी को साथ रखने की बात कही। इसके लिए उसने अमानवीय शर्त रखते हुए पीड़िता पर हलाला की प्रक्रिया से गुजरने का दबाव बनाया। तब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर शनिवार को पटेलनगर कोतवाली में मारपीट और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।