Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीओ रानीखेत की अध्यक्षता में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

Spread the love


अल्मोड़ा। कोतवाली रानीखेत में सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत हेम चन्द्र पंत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट व थाना स्टाफ की उपस्थिति में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, व्यापार मण्डल, कैंट के पदाधिकारी व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से आगामी ईद पर्व को आपसी भाईचारा/सौहार्दपूर्ण माहौल में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए मनाने की अपील की गई, जिसमें सभी के द्वारा सहमति व्यक्त की गई। गोष्ठी के उपरांत उपस्थित जनों को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के उद्देश्य को बताकर स्वयं व अपने बच्चों को नशे से दूर रखने व नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई, साथ ही साईबर क्राईम व किरायेदार सत्यापन के प्रति भी जागरुक किया गया। गोष्ठी में मो इरफान, अध्यक्ष जामा मस्जिद, कैंट पदाधिकारी ए पी सिंह, दीप भगत, संतोष कुमार, उमेश सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन पंत, मो शफा, मो रिजवान, खुर्शीद, के सी पाण्डे, कोषाध्यक्ष जामा मस्जिद मो अब्दुल  व अनीश अहमद उपस्थित रहे।