Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता दी जाए: प्रीतम सिंह

Spread the love



विकासनगर।

अग्निकांड पीड़ितों को ढांढ़स बंधाने और घायलों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार सुबह चकराता विधायक प्रीतम सिंह त्यूणी पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन की अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। अग्निकांड की इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी सरकार का कोई मंत्री घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को जनता के दुखों से कोई सरोकार नहीं है। जनता के दुख दर्द में शामिल होना भाजपा सरकार के डीएनए में ही नहीं है। कहा कि मेलों में उद्धघाटन करने के लिए देहरादून से हजारों किमी दूर जाने वाले प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने डेढ़ सौ किमी की दूरी पर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटना के समय सरकार के मंत्रियों को जनता के आक्रोश का डर लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मृतक बच्चियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर इतिश्री कर ली। कहा कि परिजनों को दस-दस लाख रूपए दिए जाने चाहिए। इसके लिए सरकार से मांग की जाएगी। स्थानीय बाशिंदों के साथ धरना देते हुए विधायक ने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जिन परिवारों ने अपने खोए हैं, उनके साथ दुख दर्द में शामिल होकर हर संभव मदद की जानी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *