Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस ने तीन लापता नाबालिगों को बरामद किया

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुरानी गल्ला मंडी की रहने वाली दो 12 वर्षीय और एक 17 वर्षीय नाबालिग दिल्ली के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वे लापता हो गईं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनको तलाशने करने की मांग की। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर संरक्षण में ले लिया है। पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। बीते रविवार वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बैग में कपड़े लेकर जाने लगी। महिला के पुत्र ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बताया कि वह पहले हल्द्वानी जाएगी। उसके बाद वह वहां से दिल्ली जाएगी और एक साल तक वापस नहीं आएगी। उसने अपनी पुत्री को तलाशना शुरू किया। इस दौरान उसे पता चला कि मकान मालिक की 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री और पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय एक अन्य नाबालिग भी उसके साथ गई है। महिला ने पुलिस से युवतियों को तलाशने की मांग की। पुलिस ने युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। पुलिस ने युवतियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सकुशल बरामद कर संरक्षण में ले लिया है।