Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अवैध रेता ले जा रहे पिकअप को पुलिस ने किया सीज

Spread the love



अल्मोड़ा। जिले के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। शनिवार 11 जून को थाना देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नागचूला रोड के पास छीपा मोड़ पर एक पिकअप संख्या यूके19सीए 0125 को रोककर चैक किया तो वाहन चालक दर्शन सिंह निवासी दुम्लिकोट पोस्ट ददोली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा बिना लाइसेंस बिना कागजात, वाहन में अवैध रेता परिवहन किया जा रहा था। बिना कागजात अवैध रेता परिवहन करने पर वाहन को मौके पर सीज किया गया। अवैध रेता परिवहन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को प्रेषित की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *