Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम

Spread the love


अल्मोड़ा।

जनपद में पुलिस साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ट्रैफिक रुल्स, ड्रग्स व महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक राजेश कुमार यादव द्वारा जागरुकता अभियान के तहत विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में व उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज असगोली द्वाराहाट में छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर इनसे कैसे बचा जा सकता इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया गया। बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/ बैड टच आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और एसओएस बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।