Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलभट्टा में 111.56 ग्राम स्मैक पकड़ी, दो बाइक सवार गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलभट्टा पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो आरोपियों से 111.56 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की एएनटीएफ टीम पंचायती चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यूपी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजपूत ढाबे के पास बाइक पर सवार दो व्यक्तियों से 111.56 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन व 600 रुपये बरामद किए। आरोपियों ने अपना नाम विरेस कुमार व पुत्र खान सहाय निवासी ग्राम भगवानपुर विनावर बदायूं और दूसरे ने हरनाम पुत्र खान सहाय निवासी निवासी ग्राम भगवानपुर विनावर बदायूं बताया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज कर उनके खिलाफ एनडीपीएक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलभट्टा पुलिस टीम में उनि. प्रदीप पंत, का. दीपक बिष्ट व एसओजी की एएनटीएफ टीम में उनि. कौशल भाकुनी, हेका. भुवन पांडे, का. विनोद खत्री रहे।