Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राहुल का महिमामंडन करना कांग्रेस की मजबूरी, भाजपा की नहीं

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी का महिमामंडन कांग्रेस नेताओं की मजबूरी हो सकती है भाजपा की नहीं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है उन्होंने अपना पत्र गलत पते पर भेज दिया है। भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और सद्भावना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने थोड़ा सा ज्ञान यदि राहुल गांधी को दिया होता तो उन्हें यह पत्र लिखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मुहब्बत की दुकान को नफरत के सामानों से भरा हुआ है। वे मोदी विरोध की खातिर हमेशा विदेश जाकर देश की छवि खराब करने का काम करते हैं।