Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माँ पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।