Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि उत्सव, तीज-त्योहार हमारे जीवन की नीरसता को कम करके जीवन में एक नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हैं। हमारी यह समृद्ध परम्पराएं सामाजिक सौहार्द तथा अच्छा वातावरण बनाये रखने में मदद करती हैं। हमें अपनी इन गौरवशाली परम्पराओं को निभाते रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ सामाजिक वातावरण में देश-प्रदेश तथा समाज की प्रगति सुनिश्चित है।