Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रम्पुरा में दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रम्पुरा में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। एक पक्ष ने तमंचा लहराए। वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ तो मामला चर्चाओं में आ गया। साथ ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी पुलिस को आरेापितों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस उनकी पहचान में जुट गई है।
शुक्रवार रात को रम्पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद उनके बीच जमकर पथराव हुआ। साथ ही एक पक्ष ने तमंचे भी लहराए। शनिवार को इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक जगह खड़े हैं और आसपास काफी सारे पत्थर और ईंट सड़क पर बिखरे हुए है। वहां मौजूद दो युवकों के हाथ में तमंचे है। जो पथराव कर रहे हैं। जबकि दूसरी ओर से फिर पथराव किया जा रहा है। बाद में फुटेज में दिखाई दे रहे युवक हाथों में तमंचा लहराकर गालीगलौज करते हुए दिखाई दे रहे है।
वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ तो चर्चाओं में आ गया। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंची। जिस पर एसएसपी ने रम्पुरा चौकी प्रभारी को वीडियो की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपितों  की पहचान की जा रही है। इसके लिए वीडियो फुटेज से पुलिस टीम रम्पुरा में उनकी तस्दीक करने में जुट गई है। आरोपितों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।