Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रील बनाने के चक्कर में नदी की तेज धारा में बहा युवक, मौत

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  सोशल मीडिया की दीवानगी एक युवक की जिंदगी लील गई। लालढांग क्षेत्र स्थित रवासन नदी पर शुक्रवार देर शाम दोस्तों संग रील बनाने गया युवक पैर फिसलने से नदी की तेज धारा में बह गया। रातभर की मशक्कत के बाद भी पुलिस व गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह पुनः शुरू हुए अभियान में युवक का शव बरामद किया गया। हादसे की खबर से परिजनों और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार ऊदल (32) पुत्र भगवान दास, निवासी कांगड़ी (श्यामपुर) शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ रवासन नदी फॉल घूमने गया था। वहां वह झरने के पास मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी की तेज धारा में जा गिरा। देखते ही देखते वह गहराई में समा गया।