Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Rudrapur ।। पालिकाध्यक्ष ने छात्रों को वितरित की किताबें

Spread the love

रुद्रपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने छात्रों को पुस्तकें वितरित की। यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गयी।

पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि सरकारी स्कूल में छात्रों को सुविधायें मुहै्या करायी जा रही है। क्षेत्र में शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में प्रवेश के लिए अभियान चलाया जाये। इस मौके पर सभासद रहमत हुसैन, सुरेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी गर्व्याल, उमाकुमारी, विनय मौजूद रहे।

RNS/DHNN