Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सचिवालय-विधानसभा में नौकरी का झांसा दे ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  सचिवालय-विधानसभा में नौकरी का झांसा दे युवाओं से लाखों रुपये की ठगी में शामिल नटवरलाल को आखिर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा दे ठगी में राज्य के अलग-अलग थानों में कुल छह केस दर्ज हैं। आरोपी इस तरह ठगी के मामलों में पूर्व में गिरफ्तार हुई आयुर्वेदिक विभाग की प्रधान सहायक रविकांता का साथी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 24 मार्च 2023 को विधानसभा सुरक्षा के निरीक्षक राम दत्त ने केस दर्ज कराया। कहा कि सोनल भट्ट नाम की महिला विधानसभा में रक्षक पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र लेकर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि उसे विनय भट्ट और रविकांता शर्मा ने मिलकर सरकारी नौकरी का झांसा दिया। छह लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इनमें ढाई लाख रुपये विनय भट्ट के बैंक खाते में और साढ़े तीन लाख रुपये रविकांता के बैंक खाते में आए। आरोपी रविकांता को पिछले महीने गिरफ्तार कर जेला भेजा गया। फरार विनय भट्ट उम्र 36 वर्ष पुत्र गिरीश चंद्र भट्ट निवासी साईं बाबा एंक्लेव, पटेलनगर को मंगलवार रात उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि विनय भट्ट के सचिवालय और विधानसभा में नौकरी का झांसा देकर ठगी को लेकर देहरादून शहर कोतवाली में तीन, नेहरू कॉलोनी थाने में, चमोली और कोटद्वार में एक-एक मुकदमा दर्ज है।