Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना में 4 की मौत, एक बच्ची और महिला की हालत गंभीर

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र रमाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में 04 लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना में 02 लोग घायल हैं। कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरफ यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ बिचला दानपुर के कनौली रमाड़ी में सड़क पर देर शाम एक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में कुल 06 लोग सवार थे। वहीं कपकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 2 घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कपकोट अन्तर्गत ग्राम रमाड़ी में एक वाहन UA-04-4727 दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जिनमें से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों की पहचान दरपान सिंह (60 वर्ष) पुत्र दान सिंह ग्राम बिन्दुखत्ता, लाली देवी (55 वर्ष) पत्नी खुशाल सिंह ग्राम चेटाबगड़, गोपुनी देवी (62 वर्ष) पत्नी गोपाल सिंह ग्राम चेटाबगड़ और आनुली देवी (50वर्ष) पत्नी पान सिंह ग्राम- भनार के रूप में हुई। जबकि हादसे में घायल ज्योति (4 वर्ष) पुत्री गंगा सिंह ग्राम चेटाबगड़, पुष्पा देवी (32 वर्ष) पत्नी बलवत सिंह ग्राम -चेटाबगड़ को गंभीर अवस्था में कपकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों में पुष्पा एवं ज्योति की हालत गंभीर है जिन्हें सीएचसी कपकोट से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।