Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हवालबाग ब्लॉक में की गई खाद्य सामग्री सैंपलिंग

Spread the love


अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेशों के क्रम में विशेष अभियान 11 अगस्त, 2023 से 31 अगस्त, 2023 तक सम्पूर्ण राज्य में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विकासखण्ड हवालबाग के गेवापानी, दौलाघट, गोविन्दपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर मौके पर नष्ट कराई गई तथा सम्बन्धित विक्रेता को चेतावनी दी गई। इस निरीक्षण में जांच हेतु 03 खाद्य नमूने (चाय, बेसन व मसाला) लिए गए। जिन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *