Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही कांग्रेस: जोशी

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में कांग्रेस पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है। वह अन्य धर्मों को छेड़ती नहीं और हिंदुत्व प्रतीकों पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती है। उन्होंने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा निकालने पर भी सवाल उठाया कहा कि वैसे तो वे प्रतिष्ठा यात्रा निकालते हैं लेकिन हिमाचल की अवैध मस्जिदों पर बोलने पर कतराते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उनके सहयोगी लगातार सनातन धर्म पर सीधे प्रहार करते आ रहे हैं। जिससे एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी कहीं ना कहीं किसी षड़यंत्र में शामिल है।  जोशी ने कहा कि जब भी सनातन का विषय आता है चाहे मथुरा,काशी,अयोध्या, केदारनाथ या बदरीनाथ हो कांग्रेस और उनके सहयोगियों का रुख हमेशा नकारात्मक ही रहता है। इनके नेताओं को सनातन संवर्धन के प्रत्येक मुद्दे पर आपत्ति होती है लेकिन अन्य धार्मिक स्थलों पर क्या हो रहा है, उस पर उनकी जुबान तक नहीं खुलती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिप्र की सुक्खू सरकार शिमला और मंडी में अवैध मस्जिदों को बचाने में लगी है, लेकिन अब तक एक भी स्थानीय कांग्रेसी ने इस मुद्दे पर बयान नहीं दिया। बावजूद इसके केदारनाथ धाम को लेकर वे लगातार भ्रम एवं झूठ फैलाकर नकारात्मक राजनीति कर रहें हैं।