Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: दुपहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा शिखर-एनटीडी मार्ग

Spread the love


अल्मोड़ा

आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में शिखर तिराहे से साई बाबा मंदिर तक मार्ग को खोलने के लिए एक शिष्ट मंडल एसएसपी अल्मोड़ा से मिला। जिसमें एन टी डी वार्ड के सभासद सौरव वर्मा, बालेश्वर वार्ड के सभासद जगमोहन बिष्ट, त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के सभासद विजय पांडे उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग को दो पहिया वाहन के लिए सायं 4 बजे से 10 बजे तक बंद किए जाने की बात कही गई थी।जनता की समस्या को देखते हुए और शिष्ट मंडल की बातों को समझते हुए एसएसपी द्वारा उक्त मार्ग दो पहिया वाहन के लिए खुला रहेगा। शिष्ट मंडल में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष राजा खान,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,युवम वोहरा आदि लोग उपस्थित रहे।