Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया श्रावणी उपाकर्म

Spread the love


अल्मोड़ा

आज दिनांक 31.08.2023 (वृहस्पतिवार) को श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला परिसर कर्नाटक खोला (अल्मोड़ा)में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। कर्नाटक खोल में हर वर्ष श्रावणी उपकर्म का पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय निवासी आकर अपनी जनेऊ एवं रक्षा सूत्र को प्रतिष्ठित करने के उपरांत सामूहिक रूप से जनेऊ धारण करते हैं तथा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घ जीवन एवं उन्नति के दिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में श्रावणी उपकर्म कार्यक्रम पहले प्रत्येक मोहल्ले में मनाया जाता था,किंतु अब कुछ गिने चुने क्षेत्र में ही श्रावणी उपक्रम का यह पर्व मनाया जाता है। इस श्रावणी उपाकर्म को ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद् डाॅ. गिरीश चन्द्र जोशी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। इस श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम में मुख्यतः पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक,सुनील कर्नाटक , विनोद कर्नाटक, राजेश कर्नाटक,राकेश कर्नाटक, ललित मोहन कर्नाटक, गिरीश कर्नाटक,दीप कर्नाटक,तनोज कर्नाटक,लोकेश कर्नाटक, रजनीश कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।