Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Spread the love


रुड़की। पुलिस ने 2.72 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला स्मैक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने नश्तरपुरियों वाली गली कब्रिस्तान के पास एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना उर्फ शबनम निवासी बुड्ढाखेड़ा थाना पथरी बताया। पुलिस टीम में एसआई नवीन नेगी, अलियास अली, जितेंद्र सिंह, सरिता राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *