Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल अभद्र वीडियो को लेकर जताई नाराजगी

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  अखिल भारतीय डॉक्टर भीमराव आंबेडकर महासंघ ने सोशल मीडिया पर वायरल एक अभद्र वीडियो को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने वीडियो बनाने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन भी दिया है। महासंघ संयोजक दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि हरिद्वार जिले का एक युवक अपने परिवार के साथ मिलकर यूट्यूब सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से वीडियो बनाता है। इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दलित समाज को खुलेआम अपमानित कर रहा है। वह युवक अपनी रील के माध्यम से पूरे दलित समाज को अपमानजक शब्द कह रहा है। इस व्यक्ति ने पूरे बहुजन समाज को गाली दी है। जिससे पूरे समाज में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त यूटयूबर के खिलाफ एससीएसटी ऐक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर प्रदीप कुमार, महासंघ अध्यक्ष पंकज जाटव, महासचिव सुभाष जाटव, उपाध्यक्ष संजीव कुमार बिट्टू, भीम आर्मी उपाध्यक्ष मनोज जाटव, अर्जुन जाटव राजकुमार राज, वीर भारती गौतम, सुशील कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार जाटव, पिंटू मंडल, विवेक कुमार कपिल, राधे रवि गौतम, इंद्र सिंह कटवाल आदि उपस्थित रहे।