Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोनप्रयाग- गौरीकुंड के भूस्खलन जोन में वैकल्पिक पैदल मार्ग का काम शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सोनप्रयाग-गौरीकुंड 1.5 किमी भूस्खलन जोन पर वैकल्पिक मार्ग पैदल मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे हाईवे बंद होने की स्थिति में इस स्थान से पार करने में पैदल मार्ग मददगार साबित होगा। जिससे केदारनाथ यात्रा संचालन में दिक्कतें पेश नहीं होंगी। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को क्षेत्र के कारोबारियों ने हाईवे की हालत को देखते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बीती 31 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग से एक किमी दूर केदारनाथ हाईवे का 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। तब से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के चलते यहां यात्रा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही। हालांकि अब आवाजाही तो की जा रही है किंतु इस स्थान पर दुर्घटना का भय लगातार बना है। मुख्यमंत्री और गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव इस क्षेत्र की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।