Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर कपिल क्षेत्री को नवाजा

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)। कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश निवासी कपिल क्षेत्री को सम्मानित किया। कपिल ने बीते दिनों नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल खेल प्रतियोगिता के 66 किलो वर्ग पावर लिफ्टिंग एवं 66 किलो वर्ग डेड लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था। शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वेट लिफ्टर कपिल क्षेत्री को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा बहुत है, उन्हें तराशने की जरूरत है। सही समय पर बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलने पर भविष्य उज्जवल हो सकता है, ऐसा कपिल क्षेत्री ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पहले से ज्यादा अवसर प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि आज एशियाई गेम्स में भारत के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते 107 पदक इतिहास में पहली बार प्राप्त किए हैं। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कृष्ण कुमार सिंघल, छात्र नेता अनिरुद्ध शर्मा, सुरेंद्र रयाल, अनुज पाल, आकाश उनियाल आदि उपस्थित रहे।