Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ हाईवे पर जामू हेलीपैड को जाते हुए एक यात्री टैम्पो ट्रेवलर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्र रहा कि वाहन और उसमें सवार यात्री सुरक्षित बच गए। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया जबकि क्रेन से टैम्पों को भी निकाल दिया गया। रविवार सुबह 11:15 बजे फाटा मुख्य बाजार से जामू हेलीपैड की ओर जा रहा टैम्पो ट्रेवलर केदारनाथ हाईवे में फाटा से दो सौ मीटर दूर चढ़ाई होने के कारण पिछला टायर खाई में चला गया। जिससे टैम्पो ट्रेवलर सड़क पर ही तिरछा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर चढ़ाई होने से वाहन को मोड़ने के दौरान वाहन एकाएक पीछे की ओर आ गया। सड़क के किनारे भू धंसाव होने से टैम्पो ट्रेवलर का पिछला टायर सड़क से नीचे चला गया। शुक्र रहा कि वाहन वहीं अटक गया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई।