Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं रेखीय विभागों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Spread the love



अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं रेखीय विभागों का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार भैसियाछाना में सम्पन्न हुआ। ग्रामीण समाज कल्याण समिति अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2023-2024 के तहत निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों का तीन दिवसीय न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर के प्रशिक्षण सम्पन्न किए गए हैं। न्याय पंचायत पल्यू के ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधियों को मास्टर ट्रेनरों गोपाल सिंह चौहान, भूपेन्द्र चौहान, दीपा सिराडी, हरीश चंद्र पाठक एवं गिरीश चंद्र जोशी ने प्रशिक्षण दिया। भैसियाछाना विकासखण्ड के खंड विकास अधिकारी हेम चंद्र काण्डपाल ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा  सराहनीय प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता एवं पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास सवर्द्धन होगा उन्होंने कहा ग्राम पंचायत एक सैवाधिक ग्रास रूट स्तर की संस्था है जिसमे ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए तभी ग्राम पंचायत का सम्पूर्ण विकास हो सकता है। इनके अलावा सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपाल सिंह बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी तारा चंद आर्या, चंद्र सिंह मेहरा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष, सुनीता देवी वार्ड सदस्य उटिया, सोना देवी वार्ड सदस्य पल्यू, मंजू देवी वार्ड सदस्य कॉचुला, प्रेमा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य दियारी, मनोज बोरा ग्राम विकास अधिकारी भैसियाछाना, पुष्पा जोशी सुपरवाइजर बाड़ेछीना, प्रीति डोभाल पशुधन अधिकारी धौलछीना, गुंजन शर्मा जोशी ADO कृषि एवं मास्टर ट्रेनरों ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह चौहान अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर ग्रामीण समाज कल्याण समिति अल्मोड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *