Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण शुरू


अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण का प्रारंभ डायट प्राचार्य जी.जी. गोस्वामी द्वारा किया गया। श्री गोस्वामी ने कहा कि विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके घर से विद्यालय और विद्यालय से लेकर घर तक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने से है विद्यालय के सुरक्षित परिवेश में शिक्षा पाने का अधिकार प्रत्येक बच्चे का है अतः शिक्षकों को स्वयं व छात्रों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। शिक्षकों को संबोधित करते हुए गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण के लिए शिक्षकों को विद्यालय भवन, कक्षा कक्ष, दरवाजे, खिड़कियां, टॉयलेट, फर्नीचर चारदीवारी, पुराने वृक्ष, एक्सटेंशन लाइन, बिजली तार बोर्ड एवं फ्लैग आदि सुरक्षित है या नहीं इनकी नियमित जांच कर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यशाला में मुख्य संदर्भ दाता के रूप में जियोलॉजी, जियोटेक एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के कंसलटेंट आर. एस. राणा ने कहा कि विभिन्न आपदाओं में बचाव हेतु जागरूकता और समझ जरूरी है शिक्षकों को खतरों की चेतावनी का निरीक्षण और मूल्यांकन करना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर पी .सी .पंत ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का सम्मान व उसकी सुरक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में एस.डी.आर.एफ. के आलोक वर्मा, टिका सिंह कार्की, रविंद्र भारद्वाज आदि के द्वारा विभिन्न आपदाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सरिता पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, दीपा जलाल, जी एस गैड़ा व जनपद के शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पी. सी. पंत द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के 97 विद्यालयों के 97 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।