Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अमित कुमार त्रिपाठी बने अल्मोड़ा के ट्रेजरी ऑफिसर और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के रूप में तैनात अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति करते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। त्रिपाठी को शासन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर नियुक्त किया है।
अल्मोड़ा नगर के नरसिंह बाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार त्रिपाठी वर्तमान में सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनने और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है और सोबन सिंह जीना परिसर में हर्ष का माहौल है।