Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बैंक के प्रधान कार्यालय भवन का शिलान्यास

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय भवन का शिलान्यास बुधवार को आईटी पार्क में हुआ। शिलान्यास भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक मिहिर नारायण प्रसाद मिश्रा ने किया। उन्होंने शुभकामनाएं दीं। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एपी दास की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राकेश तेजी ने बताया कि प्रस्तावित भवन का निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है। भवन का निर्माण जुलाई 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।